ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

Shefali Jariwala: जवान दिखने के लिए दवा ले रही थीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट को लेकर डॉक्टर का खुलासा

Shefali Jariwala: टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। लंबे समय से मिर्गी से जूझ रहीं शेफाली एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट भी ले रही थीं। डॉक्टर और पति के बयान में कई खुलासे हुए हैं।

28-Jun-2025 02:20 PM

By FIRST BIHAR

Shefali Jariwala: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। साथ ही, यह भी जानकारी सामने आई है कि वे लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से जूझ रही थीं।


शेफाली की मौत के बाद उनके डॉक्टर ने बताया कि वह पिछले 5-6 सालों से जवान दिखने के लिए ट्रीटमेंट ले रही थीं। वे एंटी-एजिंग दवाएं, जैसे विटामिन C और ग्लूटाथायोन का सेवन कर रही थीं। डॉक्टर का कहना है कि इन दवाओं का दिल से कोई संबंध नहीं है और इनका असर सिर्फ त्वचा की रंगत और बनावट पर होता है। 


पुलिस ने इस मामले में उनके पति पराग त्यागी का बयान दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि शेफाली का पहले से इलाज चल रहा था। शेफाली जरीवाला के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अली गोनी, रश्मि देसाई, काम्या पंजाबी, मोनालिसा समेत कई टीवी सितारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शेफाली जरीवाला ने अपने घर में सत्यनारायण की पूजा की थी। शाम करीब 6 बजे, जब वे सोकर उठीं, तो उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया। इसके बाद उन्होंने सलाइन लिया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई और बीपी हाई हो गया। हालत खराब होने पर वे बेहोश हो गईं। पति पराग त्यागी उन्हें बेली व्यू अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।