मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Jan-2021 04:44 PM
DESK : नए साल की शुरुआत हो चुकी है और तमाम बड़े सितारें अपने फैंस को नए वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और साथ ही एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. अपने इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को हिंट दिया है कि वह बड़े पर्दे पर इस साल नजर आएंगे. आपको बता दें कि वैसे तो शाहरुख खान ने एक दिन लेट अपने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी है, पर उनके फैंस के लिए उनके द्वारा पोस्ट की गई वीडियो ही काफी है. अपने वीडियो में शाहरुख़ ने बताया कि उनकी टीम उनके साथ नहीं है और वह खुद ही सबकुछ कर रहे हैं.
वापसी को तैयार हैं शाहरुख
पोस्ट किये गए वीडियो में शाहरुख खान नाईट सूट पहने बैठे हैं. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि साल 2020 सभी के लिए बुरा रहा. मैं मानता हूं कि जब कोई अपनी जिंदगी में बहुत नीचे गिर जाता है तो उसके पास एक ही रास्ता होता है और वो है ऊपर उठना. मैं दुआ करता हूं कि 2021 सभी के लिए बढ़िया रहे.
वीडियो में शाहरुख खान मजाकिया अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं- मैं अपने फैन्स से कहना चाहता हूं कि मुझे लम्बे-लम्बे न्यू ईयर मेसेज ना भेजें. बस हैप्पी न्यू ईयर लिख दें, मैं उसमें खुश हूं. जाते हुए शाहरुख ने कहा कि मैंने इस वीडियो को खुद बनाया है क्योंकि मेरी टीम यहां नहीं है. आप सभी को प्यार और मैं आपसे 2021 में बड़े पर्दे पर मिलूंगा.
Here's wishing you all a safe, happy and prosperous 2021... pic.twitter.com/COgpPzPEQJ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 2, 2021
आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख़ खान की एक फोटो काफी वायरल हुई थी जिसने लोगों के बीच काफी तारीफे भी बटोरी थी. दरअसल उस फोटो में शाहरुख़ खान काफी अलग अंदाज़ में दिख रहे थे और लोगों का ऐसा मानना था कि ये लुक उनकी नई मूवी 'पठान' को लेकर है. खबरों की मानें तो शाहरुख खान, यशराज की फिल्म 'पठान' में काम कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शाहरुख खान को यशराज के ऑफिस में जाते और वहां से आते जरूर देखा गया है. ऐसे में 2021 में शाहरुख खान क्या कमाल करेंगे ये देखने वाली बात है.