खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
21-Oct-2021 12:42 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ने एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर छापेमारी की है. कहा जा रहा है कि क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में में आर्यन खान के साथ बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस की चैट्स भी NCB को मिली है. NCB के हाथ लगे आर्यन के कुछ चैट में वे इस एक्ट्रेस के साथ ड्रग को लेकर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. NCB ने इसे सबूत के रूप में अदालत के सामने पेश किया है.
सूत्रों के अनुसार, आर्यन खान के चैट्स में एक्ट्रेस अनन्या पांडेय का भी नाम सामने आ रहा है. आर्यन खान की चैट से अनन्या के तार जुड़े होने की बात कही जा रही है. ऐसे में अनन्या को एनसीबी के अधिकारियों ने समन किया है और पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है. एनसीबी के सामने अनन्या को 2 बजे हाजिर होना है. मालूम हो कि अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं.
इधर शाहरुख खान थोड़ी देर पहले ही अपने बेटे आर्यन खान से आर्थर रोड जेल में मिलकर अपने घर मन्नत वापस लौटे थे. तभी एनसीबी की टीम उनके घर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि NCB के कुछ अधिकारी आर्यन से संबंधित कुछ पेपर वर्क पूरे करने पहुंचे थे. टीम ने आर्यन के घर एक नोटिस दिया है, जिसमें लिखा है कि यदि उनकी कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परिवार के पास है तो उसे जमा करा दें.