अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Jun-2022 03:30 PM
DESK: बाहुबली से फेमस हुए प्रभास अब एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं. साउथ के इस सुपरस्टार की लड़कियां काफी दीवानी हैं और साथ ही इनकी फैन फॉलोइंग भी इतनी जबरदस्त है कि इन्हें मोस्ट एलिजिबल का दर्जा लड़कियों ने दे दिया है. मिली जानकारी के अनुसार अब उनके परिवार वाले यह चाहते हैं कि इस साल किसी भी तरह रिबेल स्टार प्रभास को घोड़े पर बैठा दिया जाए और उन्हें शादी के बंधन में बांध दिया जाए. कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस नयनतारा ने शादी की थी, तो वही अब साउथ का ये सुपरस्टार भी अपने हाथ पीले करने के लिए काफी बेकरार है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 42 साल के इस स्टार को उनके परिवार वाले शादी के बंधन में बांधने की लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं. खबरों के अनुसार, प्रभास के चाचा, अभिनेता कृष्णम राजू जल्द ही इस खबर को ब्रेक कर सकते है. एक रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में प्रभास के चाचा और रिबेल स्टार कृष्णा नाम राजू ने कहा कि प्रभास इसी साल शादी करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि प्रभास के लिए एक लड़की का चयन किया जा चूका हैं. हालांकि लड़की के नाम को अभी तक नही सामने लाया गया है, पर ऐसी उम्मीद है की जल्दी ही कृष्ण नाम राजू का परिवार नाम का ऐलान कर सकता है.
बता दें कि पिछले काफी समय से प्रभास की शादी को लेकर खबरें आ रही थी. इससे पहले इंडस्ट्री में हर किसी के जुबान पर प्रभास और अनुष्का शेट्टी के इश्क के चर्चे थे. बाहुबली 2 में दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया था. हालांकि इस रिश्ते पर दोनों कलाकारों के द्वारा कभी भी मुहर नहीं लगाई गयी थी, बल्कि खुद को हमेशा बेस्ट फ्रेंड ही बताया. वहीं दूसरी ओर अनुष्का शेट्टी ने भी अब तक शादी नहीं की है.
हाल ही में प्रभास से फिल्म 'राधेश्याम' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा गया था. जिस पर एक्टर ने कहा था कि - 'प्यार और रोमांस को लेकर मेरी भविष्यवाणी हमेशा गलत रही है. बस यही एक वजह है कि अभी तक मेरी शादी नहीं हो पाई है.' अगर इनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अभी सालार और आदि पुरुष की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है. उनके पिछली फिल्में साहो और राधे श्याम दोनों ही फ्लॉप रही थी जिसके बाद अब वो एक बार फिर से अपना दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बनाने के लिए तैयार है.