मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-Apr-2023 11:51 AM
By First Bihar
DESK : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने पिछले दिनों वाराणसी के एक होटल में खुद की जान ले ली थी। जिसके बाद पुरे इंडस्ट्री में शोक की लहार दौड़ पड़ी। उनके साथ काम करने वाले अन्य अभिनेता और अभिनेत्री उन्हें श्रदांजलि भी दिया। इसी दौरान इस एक्ट्रेस की मां ने एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के इतने बड़े कदम के पीछे भोजपुरी सिंगर समर सिंह का हाथ है। जिसके बाद समर सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर काफी मश्कत के बाद उन्हें अरेस्ट किया गय और अब आज इनकी कोर्ट में पेशी होगी ।
दरअसल, बीते कल भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से अरेस्ट किया गया था। इसके बाद अब समर सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनको वाराणसी पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस गायक को रिमांड में लेकर गाजियाबाद से वाराणसी पहुंची इसके बाद अब आरोपी गायक की कोर्ट में पेशी होगी। वहीं,आरोपी समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी दिया।
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी गायक समर सिंह को गाजियाबाद के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद गायक से पूछताछ जारी है। वहीं अभिनेत्री आकांक्षा, मार्च में वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। जानकारी के अनुसार वह भोजपुरी फिल्म के शूटिंग के लिए वाराणसी गई थी। इस मामले में अभिनेत्री की मां ने गायक समर सिंह पर जान लेने के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही आरोपी को सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी।
आपको बताते चलें कि, 26 मार्च की सुबह सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं। इस मामले में मृत अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने तहरीर देकर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।