ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

क्यों कम प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं Samantha Ruth Prabhu? फैंस की चिंता के बीच एक्ट्रेस ने बताई असली वजह

Samantha Ruth Prabhu: समांथा रुथ प्रभु ने खुलासा किया कि क्यों वह अब केवल चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर काम करती हैं। आने वाले दिनों में राज और डीके की सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में दिखेंगी अभिनेत्री..

21-Aug-2025 10:18 AM

By First Bihar

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने करियर और जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह अब पहले की तरह एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं करतीं बल्कि केवल उन प्रोजेक्ट्स को चुनती हैं जो उनके दिल को छूते हैं। समांथा ने अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का फैसला किया है, जिसके चलते उन्होंने काम का बोझ कम कर दिया है।


समांथा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अब उस मुकाम पर हैं, जहां वह केवल वही काम करती हैं, जिनके लिए वह उत्साहित और जुनूनी हैं। उन्होंने बताया, “पहले मैंने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया, लेकिन उनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स ऐसे थे, जिनके लिए मैं पूरी तरह से उत्साहित नहीं थी। अब मैं केवल वही प्रोजेक्ट्स चुनती हूं जो मेरे दिल को भाते हैं। चाहे वह फिल्म निर्माण हो, अभिनय हो या बिजनेस में निवेश, मैं हर काम में अपनी पूरी एनर्जी और जुनून लगाती हूं।”


साथ ही अभिनेत्री ने अपने स्वास्थ्य पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि पहले वह एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करती थीं, लेकिन अब वह अपने शरीर की जरूरतों को सुनती हैं। “मैंने समझ लिया है कि मुझे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अब मैं एक साथ पांच फिल्में नहीं शूट करती। मेरे प्रोजेक्ट्स की संख्या कम हो सकती है, लेकिन जो काम मैं करती हूं, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”


वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा ने हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘शुभम’ में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया और इसमें एक छोटी भूमिका भी निभाई। इसके अलावा वह राज और डीके की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आईं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब वह राज और डीके की अगली बड़ी सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में दिखेंगी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत जैसे सितारे भी होंगे। यह सीरीज 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।