ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / movies / सलमान ने अपने बचाव में सूरज पंचोली को उतारा, सुशांत से झगड़े पर...

सलमान ने अपने बचाव में सूरज पंचोली को उतारा, सुशांत से झगड़े पर आदित्य पंचोली के बेटे ने दी यह सफाई

06-Jul-2020 10:37 AM

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में लगातार निशाना झेल रहे फिल्म स्टार सलमान खान ने अब अपने बचाव के लिए सूरज पंचोली को आगे कर दिया है. जाने-माने फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ सुशांत सिंह राजपूत का विवाद हुआ था, यह खबरें लगातार सामने आ रही हैं. खबरों में लगातार बताया जा रहा है कि सलमान खान ने आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली का पक्ष लेते हुए सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ काम किया. इंडस्ट्री में उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाया और फिर सुशांत को कई फिल्मों से आउट भी कराया. अब इस पूरे मामले में सलमान के घिरने के  बाद सूरज पंचोली उनके बचाव में सामने आए हैं.

बॉलीवुड दुनिया से जुड़ी खबरों को प्रकाशित करने वाली मुंबई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने ना केवल सुशांत सिंह राजपूत की मौत और मैनेजर दिशा सालयान के मौत के बारे में भी खुलकर अपनी बात रखी है, बल्कि सलमान खान का बचाव करते हुए सूरज पंचोली ने कहा है कि सलमान मेरी जिंदगी में दखल क्यों देंगे. उनके पास कई और काम हैं. सूरज पंचोली ने कहा है कि वह दिशा सालियन को जानते तक नहीं और ना ही कभी उनसे मुलाकात हुई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुझे दिशा सालयान की मौत के बारे में पता चला.

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार सूरज पंचोली के साथ उनके झगड़े की खबरें आ रही थी. सूरज पंचोली ने कहा है कि यहां चंद मिनटों में एक कहानी बनाकर वायरल कर दी जाती है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि अगर किसी के साथ मेरा विवाद हुआ भी तो मैंने इसे व्यक्तिगत स्तर पर ही सुलझा लिया है. सलमान खान को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनके फैंस सलमान खान और करण जौहर पर हमला बोल रहे हैं. सलमान खान ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जब भी कोई पोस्ट शेयर किया है तो उनको भारी फजीहत झेलनी पड़ी है. ऐसे में माना जा रहा है कि सूरज पंचोली के सामने आकर सफाई देने से सलमान खान को शायद थोड़ी राहत मिलेगी.