Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान सिर पर टोपी, भूरे रंग की ढीली शर्ट और जींस पहने एक कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार लोगों का ध्यान उनके पहनावे से ज्यादा उनके चेहरे और लुक पर गया।
वीडियो में सलमान खान का चेहरा पहले की तुलना में अधिक थका हुआ, झुर्रियों वाला और कम ग्लोइंग दिखाई देने का दावा सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं। इसके बाद एक्स (X) समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके लुक और सेहत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
एक यूजर ने लिखा, "सलमान खान को क्या हुआ है? पहले तो मुझे लगा कि यह वह नहीं हैं, लेकिन फिर वीडियो में शेरा को देखकर यकीन हुआ। उम्र बढ़ने के साथ वह धर्मेंद्र जैसे नजर आने लगे हैं।" वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "वह सिर्फ बूढ़े नहीं हुए हैं, बल्कि धर्मेंद्र 2.0 लग रहे हैं। चेहरे पर झुर्रियां और आंखों में थकान दिख रही है, लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है।"
कुछ लोगों ने उनकी उम्र को लेकर हो रही आलोचना का विरोध भी किया। एक यूजर ने लिखा कि लोगों को लगता है कि सलमान खान हमेशा 30 साल की उम्र जैसे ही दिखते रहें, जबकि उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक बदलाव स्वाभाविक हैं।
सलमान खान 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं और अब भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। वायरल वीडियो के बाद उसी यूजर ने सलमान के भाई सोहेल खान का एक और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि उम्र के साथ शारीरिक बदलाव केवल सलमान ही नहीं, बल्कि सोहेल खान में भी साफ दिखाई देते हैं।
यह वीडियो मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है, जहां सलमान खान किसी कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद कई प्रशंसकों ने सलमान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, इस संबंध में सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।