Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
12-Dec-2019 02:21 PM
MUMBAI: बॉलीवुड के दबंग 'खान' यानी सलमान खान जल्द बिग बॉस शो को अलविदा कहने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक फराह खान बिग बॉस शो में सलमान खान की जगह लेंगी. इंटरटेनमेंट जगत के सूत्रों के मुताबिक सलमान खान इस शो को छोड़ रहे हैं, उनकी जगह पर फराह खान जनवरी से कमान संभालेंगी.
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान अपने खराब हेल्थ के कारण बिग बॉस छोड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बिग बॉस के सेट पर अपना 54वां बर्थडे मनाने के बाद वो इस शो को अलविदा कह देंगे. आपको बता दें कि सलमान खान 27 दिसंबर को 54 साल के हो जाएंगे. खबरों के मुताबिक, सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी झेल चुके हैं, जिसके कारण उनके करीबियों ने उन्हें शो छोड़ने की सलाह दी है.
सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के परिवार वालों के साथ उनके करीबी ये नहीं चाहते हैं कि शो के कारण सलमान खान ज्यादा गुस्सा करें. टीवी उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, "सलमान ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक बीमारी से उबर चुके हैं. वह अब अधिक गुस्सा नहीं हो सकते, क्योंकि इससे उनकी नसों को दिक्कत होगी. लेकिन हर हफ्ते, किसी ना किसी बिग बॉस कंटेस्टेंट की वजह से वह गुस्सा हो रहे हैं, जो सलमान की सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इसलिए यह निश्चित रूप से शो का आखिरी सीजन है, जिसकी वह मेजबानी करेंगे." आपको बता दें कि सलमान खान करीब एक दशक से बिग बॉस शो को होस्ट कर रहे हैं. वह साल 2011 में बिग बॉस के चौथे सीजन में शामिल हुए थे.