ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Salman Khan: भारत-पाक सीजफायर पर पोस्ट डिलीट कर बुरे फंसे सलमान खान, फैंस...

Salman Khan: भारत-पाक सीजफायर पर पोस्ट डिलीट कर बुरे फंसे सलमान खान, फैंस ने ही लगाई क्लास

Salman Khan: सलमान खान ने भारत-पाक सीजफायर पर ट्वीट किया, लेकिन ट्रोलिंग और देश विरोधी आरोपों के बाद डिलीट कर दिया। पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी से लोगों में नाराजगी।

11-May-2025 10:20 AM

By First Bihar

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 10 मई 2025 को भारत-पाकिस्तान सीजफायर की घोषणा के बाद X पर ट्वीट किया, “Thank God for the ceasefire…”, लेकिन कुछ ही मिनटों में भारी ट्रोलिंग और आलोचना के चलते उन्हें यह ट्वीट डिलीट करना पड़ा। सलमान की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर अब तीखी बहस छेड़ दी है, क्योंकि उन्होंने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले, के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर, और पाकिस्तान की आक्रामक कार्रवाइयों पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। लोगों ने उन पर भारतीय सैनिकों के बलिदान और पाकिस्तानी आतंकवाद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।


उनके खुद के फैंस का कहना है कि “जब देश के जवान शहीद हो रहे थे, तब सलमान चुप थे, अब सीजफायर पर खुशी जता रहे हैं? शर्म करो!” बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ा, जिसमें 26 लोग मारे गए। भारत ने इसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर के तहत दिया, जिसमें पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। इस दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। 10 मई को अमेरिकी मध्यस्थता के बाद सीजफायर की घोषणा हुई, जिसे डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर साझा किया।


हालांकि, कुछ ही घंटों में श्रीनगर और जम्मू में विस्फोटों की खबरें आईं, और भारत ने पाकिस्तान पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया। सलमान का ट्वीट ठीक सीजफायर की घोषणा के बाद आया, लेकिन उनकी टाइमिंग और ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी ने यूजर्स को नाराज कर दिया। उनका एक खुद का फैन लिखता है, “15 साल का फैन था, लेकिन सलमान ने ट्वीट कर और फिर डिलीट कर देश को धोखा दिया।” कई लोगों ने उनके ट्वीट को अवसरवादी और पाकिस्तान समर्थक करार दिया, कुछ ने तो उनकी फिल्मों के बहिष्कार की मांग तक की।


सलमान ने अब तक ट्वीट डिलीट करने की वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि सीजफायर उल्लंघन की खबरों और ट्रोलिंग के दबाव ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्वीट 10 मई को रात 9:09 बजे पोस्ट किया गया और रात 10 बजे के आसपास डिलीट कर दिया गया, जब पाकिस्तान ने फिर से गोलीबारी शुरू की। इधर उनके आलोचकों का कहना है कि सलमान ने जल्दबाजी में ट्वीट किया, वो भी बिना स्थिति की गंभीरता को समझे।