ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / movies / सैफ अली खान को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला 11 हजार...

सैफ अली खान को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला 11 हजार रु. का इनाम, कहा था-'जान से बढ़कर पैसा नहीं'

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को जख्मी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को 11 हजार रुपये का इनाम मिला है। एक सामाजिक संस्था ने ड्राइवर के काम की तारीफ भी की है।

21-Jan-2025 07:36 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। सैफ अली खान को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर की भी हर तरफ तारीफ हो रही है। इसी बीच एक सामाजिक संस्था ने सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर के काम की प्रशंसा करते हुए उन्हें 11 हजार रुपये इनाम में दिये हैं।


सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले वाले ऑटो ड्राइवर का नाम भजन सिंह राणा है। एक सामाजिक संस्था ने उसके काम को सराहा और बतौर इनाम 11 हजार रुपए का चेक दिया साथ ही उसे शॉल देकर सम्मानित भी किया। भजन सिंह राणा उत्तराखंड के रहने वाले हैं और वो सालों से मुंबई में ऑटो चला रहे हैं। सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने के बाद वो सुर्खियों में आ गए थे।


हमले वाली रात के बार में बताते हुए भजन सिंह राणा ने कहा कि वो रात में ऑटो चलाते हैं। जब सैफ पर हमला हुआ तो एक महिला ने आवाज देकर बीच सड़क पर आकर ऑटो रुकवाया था। उन्होंने रिक्शा-रिक्शा करके आवाज लगाई। इस दौरान सैफ अली खान ने सफेद कुर्ता और पायजामा पहन रखा था, जो पूरी तरह से खून से लथपथ था। ऑटो वाले ने बताया कि उस वक्त उन्होंने ये नहीं देखा कि वो सैफ अली खान हैं। ड्राइवर ने बताया कि सैफ अली खान के साथ ऑटो में उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी थे। भजन सिंह ने बताया था कि हॉस्पिटल के इमरजेंसी डोर पर जब उन्हें लेकर पहुंचे तो वहां एंबुलेंस खड़ी थी। उन्होंने वहीं अपना ऑटो साइड लगाया। अस्पताल पहुंचने पर सैफ ने कहा कि फटाफट स्टाफ को बुलाओ, मैं सैफ अली खान हूं। भजन सिंह ने बताया कि तभी उन्हें पता चला कि ये एक्टर सैफ अली खान हैं। इसके बाद सैफ ऑटो से उतरे और हॉस्पिटल के अंदर चले गए। ड्राइवर ने बताया कि उसने उनसे किराया भी नहीं लिया क्योंकि पैसा जान से बढ़कर नहीं होता है।