ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / saif ali khan attacked : सैफ अली खान पर चाकू से हमला, देर...

saif ali khan attacked : सैफ अली खान पर चाकू से हमला, देर रात अस्पताल में हुए एडमिट

saif ali khan attacked : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. घर में घुसे चोर ने सैफ अली खान पर हमला किया. सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. हमला किसने किया और क्यों इसका पता पुलिस लगा रही है.

16-Jan-2025 08:47 AM

By First Bihar

saif ali khan attacked : बॉलीवुड के गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। घर में घुसकर चोर ने सैफ अली खान पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया। उनके शरीर पर 2-3 बार वार किया गया है। एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला किसने किया और क्यों, इसका पता मुंबई पुलिस लगा रही है। 


सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि बीती रात एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा। वहां नौकरानी से बहस करने लगा। सैफ ने दोनों के बीच आकर शख्स को समझाने की कोशिश की। गुस्से में शख्स ने सैफ अली खन पर अटैक कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान उसने सैफ अली खान पर चाकू से वार किए। मामले की जांच अभी जारी है। 


वहीं, इस हमले के बाद सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, जब आरोपी उनके घर में घुसा. सैफ ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। उसने सैफ पर 2-3 बार चाकू से वार किया हालांकि उन्होंने तुरंत खुद को संभाला। 


इधर, जानकारी यह भी आई है कि घटना के दौरान आरोपी की बहस घर की नौकरानी से हो रही थी। जब सैफ ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. नौकरानी ने तुरंत घर के अन्य सदस्यों को सूचित किया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया.। आरोपी इस झड़प के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के समय सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर और उनके बच्चे तैमूर और जेह घर में मौजूद थे।