बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
01-Feb-2026 07:54 PM
By FIRST BIHAR
Rohit Shetty: मुंबई में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में न सिर्फ रोहित शेट्टी को, बल्कि पूरे बॉलीवुड को खुली चेतावनी दी गई है।
सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में लिखा गया है कि रोहित शेट्टी को पहले भी कई बार संदेश भेजकर “हमारे काम में दखल न देने” की चेतावनी दी गई थी, लेकिन बात न समझने पर उनके घर के बाहर फायरिंग की गई। पोस्ट में धमकी देते हुए लिखा गया है कि यह सिर्फ एक ट्रेलर है और अगर आगे भी बात नहीं समझी गई, तो अगली बार गोली घर के बाहर नहीं बल्कि बेडरूम में, सीधे छाती पर चलाई जाएगी। पोस्ट में इस फायरिंग की जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर और हरमन संधू ने ली है।
घटना के बाद रोहित शेट्टी ने अगले दो दिनों के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों, जिनमें अजय देवगन जैसे नाम शामिल हैं, से भी कम से कम 48 घंटे तक उनसे मिलने न आने की अपील की है। सूत्रों के अनुसार, रोहित शेट्टी इस मामले में मुंबई पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल वह अपने दोस्तों और सहकर्मियों से केवल फोन कॉल और मैसेज के जरिए ही संपर्क में हैं।
बता दें कि बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सितारों के घरों के बाहर फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले सलमान खान के घर के बाहर भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है।
इतना ही नहीं, कनाडा में कपिल शर्मा के शो ‘कैप्स कैफे’ पर भी 2-3 बार फायरिंग की घटनाएं हुई थीं, जिनकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। वहीं, अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने ली थी। पिछले साल यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी बदमाशों ने फायरिंग कर डराने की कोशिश की थी। इन घटनाओं ने बॉलीवुड की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इंडस्ट्री में दहशत का माहौल बना हुआ है।