बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Oct-2025 02:04 PM
By First Bihar
Rise and Fall: ब्रिटिश शो पर आधारित रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों खूब चर्चा में है। इस शो को अश्नीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं और इसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी नजर आए। शो में पवन सिंह की बाकी कंटेस्टेंट्स से अच्छी बनती थी, लेकिन एक्ट्रेस आहाना कुमरा से उनकी कई बार तीखी बहस हो गई। मामला यहीं नहीं रुका – शो से बहार होने के बाद आहाना ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पवन सिंह की वजह से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। आइए जानते हैं क्या है पुरा मामला...
आहाना कुमरा और पवन सिंह अब दोनों ही राइज एंड फॉल शो से बाहर हो चुके हैं। शो से बाहर जाने से पहले ही दोनों के बीच सुलह हो गई थी और उन्होंने एक-दूसरे से माफी भी मांग ली थी। इसके बावजूद अब आहाना को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
एक इंटरव्यू में आहाना ने बताया कि शो से निकलने के बाद पवन सिंह के कुछ फैंस उन्हें जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने तो कुछ भी गलत नहीं कहा था, फिर भी मुझे ऐसी धमकियां मिल रही हैं। मैं हैरान हूं कि हम किस दौर में जी रहे हैं, जहां एक महिला के कुछ कहने भर से उसे ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं। मेरे बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है, लेकिन बाकी लोगों से कोई सवाल नहीं कर रहा।”
आहाना ने यह भी कहा कि पवन सिंह के साथ उनके जो भी मतभेद थे, वो शो के मंच पर ही खत्म हो गए थे। अब वह पवन सिंह का तहे दिल से सम्मान करती हैं क्योंकि बहुत से कंटेस्टेंट्स ने उनके बारे में बातें कहीं लेकिन कभी माफी नहीं मांगी। उन्होंने ये भी बताया कि जो धमकियां उन्हें मिली हैं, उनके स्क्रीनशॉट उन्होंने शो के मेकर्स को भी भेज दिए हैं ताकि उन्हें कोई गलत न समझे।