ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / movies / सुशांत की बहन पर रिया ने किया FIR, सुसाइड के लिए उकसाने का...

सुशांत की बहन पर रिया ने किया FIR, सुसाइड के लिए उकसाने का लगाया आरोप

08-Sep-2020 07:52 AM

MUMBAI: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर केस दर्ज कराया है. रिया के शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि सुशांत को सुसाइड के लिए प्रियंका ने उकसाया था. 

डॉक्टर पर भी केस

रिया ने सुशांत की बहन के साथ-साथ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है. इसमें उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया है. जब पूछताछ के बाद जब रिया एनसीबी के ऑफिस से बाहर निकली तो सीधे केस दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे. 

अवैध दवा खरीदने का आरोप

रिया ने आरोप लगाया है कि सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाकर अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी थी. वही, तरूण कुमार पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं. यह पूरी तरह से मामला जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के खिलाफ है. 

केस को हैंडल करना चाहती है मुंबई पुलिस

केस दर्ज होने के बाद सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस किसी तरह से मामले उलझाए रखना चाहती है. मुंबई पुलिस चाहती है कि सुशांत केस को अपने तरीक से वह हैंडल करें. यह केस साजिश के तहत की गई है. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है. मुंबई पुलिस को शिकायत लेने का कोई हक नहीं है.