ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Home / movies / रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, 6 अक्टूबर तक रहेगी जेल में

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, 6 अक्टूबर तक रहेगी जेल में

22-Sep-2020 02:22 PM

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को आज राहत नहीं मिली. रिया को 6 अक्टूबर तक जेल में रहना होगा. रिया और शोविक समेत 6 आरोपियों की बॉम्बे हाइकोर्ट में पेशी हुई. जिसके बाद न्यायिक हिरासत बढ़ाकर 6 अक्टूबर तक कर दिया गया. 

जमानत के लिए दायर की याचिका

रिया चक्रवर्ती ने जमानत को लेकर बॉम्बे हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है. लेकिन रिया के अर्जी पर अभी सुनवाई नहीं हुई है. जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है. जिससे फिलहाल रिया को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. 

न्यायिक हिरासत की अवधि हो रही थी खत्म

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों में रिया, शोविक, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा और बासित परिहार की आज हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी. जिसके बाद आज फिर से 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है. चैट में रिया के ड्रग्स कनेक्शन आने के बाद रिया, शोविक समेत कई से एनसीबी की टीम ने कई दिनों तक पूछताछ किया था. जिसके बाद एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था. इससे पहले रिया के भाई शोविक की गिरफ्तारी हुई थी. 

रिया के मोबाइल और डिवाइस से खुले कई राज

रिया चक्रवर्ती के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एनसीबी की टीम ने छापेमारी के दौरान रिया के घर से बरामद किया था. जिसमें यह बड़ा खुलासा हुआ था. इसके अलावे ड्रग्स डीलर ने भी नाम लिया था. बता दें कि सुशांत केस की जांच कर रही है ईडी की टीम ने पूछताछ के दौरान रिया को मोबाइल जब्त कर लिया था. जब जब्त मोबाइल की ईडी ने जांच शुरू की तो पता चला कि रिया ड्रग्स डीलर के संपर्क में रहती थी. वह खुद के लिए भी ड्रग्स मांगती थी. अब तक रिया के मां को छोड़ फैमिली के सभी लोगों का ड्रग्स कनेक्शन सामने आ चुका है.जिसके बाद शोविक और रिया की गिरफ्तारी हुई.