ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / movies / रिया की केस ट्रांसफर वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, CBI...

रिया की केस ट्रांसफर वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, CBI जांच करेगी की नहीं इस पर भी होगा फैसला

11-Aug-2020 02:27 PM

DELHI: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई शुरू जारी है. जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच सुनवाई कर रही है. सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से तो एएम सिंघवी महाराष्ट्र सरकार और श्याम दिवान रिया की तरफ सुनवाई में शामिल हो रहे हैं. वही, विकास सिंह सुशांत सिंह की फैमिली का पक्ष रख रहे हैं.

केस ट्रांसफर करने को लेकर सुनवाई

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इस केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने को लेकर रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उस याचिका पर आज सुनवाई होने वाली हैं. 

केस की जांच को लेकर भी सुनवाई

सुशांत केस की जांच को लेकर भी मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच शुरू से ही टकराव रहा है. ऐसे में बिहार सरकार ने सुशांत के पिता के अनुरोध पर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी. लेकिन इससे महाराष्ट्र सरकार को नाराजगी है. महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि केस की जांच के लिए मुंबई पुलिस सक्षम है. कोर्ट सभी पक्षों को सुनने के बाद तय करेगा की आखिर इस केस की जांच कौन करेगा.