बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
02-Sep-2020 12:12 PM
MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में एक और खुलासा हुआ है. रिया चक्रवर्ती के पिता भी ड्रग्स लेते हैं. पिता के लिए ड्रग्स की व्यवस्था बेटा शोविक करता था. इस खुलासे के बाद यह साफ हो गया है कि रिया की मां को छोड़ पिता, रिया और उसका भाई शोविक ड्रग्स लेते है. रिया और शोविक के बारे में पहले ही खुलासा हो चुका है.
ड्रग्स डीलर ने किया खुलासा
जिस ड्रग्स डीलर को एनसीबी की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया वही शोविक को ड्रग्स सप्लाई करता था. शोविक और ड्रग्स सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि शोविक ने अपने पिता के लिए कुछ ड्रग्स मांगा था. चैट से यह बात भी सामने आई है कि इंद्रजीत को अपने बच्चों की आदतों के बारे में पता था. यहां तक की इंद्रजीत खुद भी ड्रग्स लेते थे.
ड्रग्स के सवाल पर भड़के पिता
सीबीआई की टीम ने जब इंद्रजीत से ड्रग्स और चैट को लेकर सवाल किया तो वह सीबीआई पर भड़क गए. पूछताछ करने वाली टीम के साथ बहस करने लगे. इंद्रजीत ने ठीक उसी तरह किया जैसे रिया से सीबीआई ने ड्रग्स को लेकर सवाल किया तो बदतमीजी करने लगी थी. जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा था. रिया ने अब तक ड्रग्स को लेकर पूछे गए सवाल को जवाब नहीं दिया है. रिया के पिता से आज भी सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है.