ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ... युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता

Home / movies / रिया के कहने पर भाई खरीदता था ड्रग्स, गिरफ्तार शौविक और मिरांडा की...

रिया के कहने पर भाई खरीदता था ड्रग्स, गिरफ्तार शौविक और मिरांडा की आज NCB कोर्ट में होगी पेशी

05-Sep-2020 09:01 AM

MUMBAI: ड्रग्स मामले में पहले हिरासत में लिए गए शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. पूछताछ के दौरान शौविक ने बड़ा खुलासा किया है कि वह रिया के कहने पर ही ड्रग्स खरीदता था. आज दोनों की एनसीबी की कोर्ट में पेशी होने वाली है. 

रिया को समन भेज सकती है एनसीबी

ड्रग्स मामले में शौविक और सैमुअल कल एनसीबी की टीम ने 9 घंटे तक पूछताछ की थी. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों को एनसीबी की टीम दीपेश सावंत को भी दफ्तर ले आई और पूछताछ शुरू कर दी. एनसीबी की शौविक से पूछताछ के बाद जो खुलासा हुआ है कि उसके मुताबिक रिया के कहने पर वो ड्रग्स खरीदता था. ऐसे में अब रिया को भी समन भेजने की तैयारी हो रही है.

रिया-शौविक के कई सामान सील

एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर पर 4 घंटे तक छापेमारी की है. इस दौरान एक-एक समाना का सर्च किया है. रिया के मोबाइल से लेकर कार तक छानबीन की गई. यही नहीं एनसीबी की टीम ने रिया का मोबाइल और शौविक का लैपटॉप समेत कई समान को सील कर अपने साथ ले गई है. छापेमारी के बारे में बताया जा रहा है कि रिया के घर को अच्छे से टीम ने खंगाला. मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क के साथ रिया और शौविक की कार की भी तलाशी ली. रिया के घर से फोन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीज किया गया है. छापेमारी टीम में 8 अधिकारी शामिल थे. खुद छापेमारी में एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा भी शामिल थे. 

घर से नहीं मिला ड्रग्स

रिया की मां को छोड़ फैमिली के सभी लोगों का ड्रग्स कनेक्शन अब तक सामने आ चुका है.रिया, शौविक और पिता इंद्रजीत के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन घर में तलाशी के दौरान ड्रग्स नहीं मिला. टीम ने दोनों की कार की भी जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. छापेमारी के बाद शौविक को टीम अपने साथ ऑफिस लेकर गई है. रिया के भाई शोविक, सैमुअल मिरांडा, ड्रग्स पैडलर जैद और बाशित को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ की.