बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
08-Aug-2020 11:41 AM
MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से ईडी ने कल करीब 9 घंटे तक पूछताछ की. लेकिन इसके बाद भी रिया चक्रवर्ती ने कई सवालों के जवाब सही से नहीं दिए. ईडी एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाली है. मुंबई के पॉश इलाके में रिया ने दो फ्लैट खरीदी है. एक फ्लैट खुद रिया और दूसरा उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के नाम पर रजिस्टर्ड है.
बीमारी का बहाना बनाती रही रिया
ईडी की टीम ने रिया चक्रवर्ती से पूछा कि मुंबई के जो करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदा है उसके बारे में कोई जानकारी दीजिए. इस प्रॉपर्टी का आखिर किसने पैसा दिया था. आखिरी तक इतना पैसा कहां से आया. लेकिन रिया सवालों से बचती रही. कभी अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देती तो कभी कहती की मुझे याद नहीं है.
रिया चक्रवर्ती ने ईडी टीम को बताया कि अब तक 7 फिल्में की है और उन्हीं से कमाई की है. उसी कमाई से उन्होंने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी है. लेकिन यह रिया की बात और दलीलें ईडी की टीम को हजम नहीं आई. बताया जा रहा है कि जो रिया साल में 10 से 12 लाख रुपए कमाती हो वह आखिर कैसे मुंबई जैसे बड़े शहरों में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद सकती है. इस बात का जवाब सही से रिया चक्रवर्ती नहीं दे पाई. ईडी की टीम एक बार फिर पूछताछ करने वाली है. रिया के वकील सतीश शिंदे ने दावा किया है कि रिया ने ईडी की टीम को पूछताछ में पूरा सहयोग किया है. लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बता दें कि रिया जो इनकम टैक्स भरती है उसमें सालाना कमाई का 10-12 लाख रुपए बताया गया है. वही, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया था कि रिया ने सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर किया है.