ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / movies / रिलीज़ होने से पहले विवादों में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’, जानें...

रिलीज़ होने से पहले विवादों में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’, जानें इस फिल्म पर क्यों भड़का गुर्जर समाज

23-May-2022 02:29 PM

DESK: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आई नई फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है. इस फिल्म की छोटी से छोटी बात लोगो को काफी पसंद आ रही है, जिस वजह से ये फिल्म लगातार सुर्ख़ियों में नजर आ रही है. लेकिन वहीं अब दूसरी ओर इस फिल्म को लेकर विवाद होती नजर आ रही है. इस फिल्म के रिलीज़ होने में अब दो हफ्तें से भी कम समय बचा हुआ है और अब इसी बीच इस फिल्म को लेकर सबसे पहले करणी सेना के द्वरा सवाल उठाए गये थे. करणी सेना के लोगो का कहना था कि इस फिल्म के टाइटल में पृथ्वीराज का पूरा नाम नहीं लिया गया है. वही इन सब के साथ ही इस फिल्म के फिल्म मेकर्स से बार-बार फिल्म के नाम को बदलने की धमकी दी जा रही है, जिसमे उनका कहना है की अगर नामको नही बदला गया तो वो इस फिल्म को रिलीज नही होने देंगे. अब कुछ ऐसा ही काम राजस्थान का गुर्जर समाज के द्वारा भी किया जा रहा है. और उनके द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में पृथ्वीराज को राजपूत बताया गया है जबकि वो गुर्जर समाज से जुड़े थे.



बता दे कि अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के संरक्षक जिनका नाम आचार्य वीरेंद्र विक्रम है उनके द्वारा कहा गया है कि ''कदवाहा, राजोर, तिलक मंजरी, सरस्वती कंठाभरण, पृथ्वीराज विजय जैसे शिलालेखों में यह प्रमाण मिला है की पृथ्वीराज  गुर्जर समाज से जुड़े है. उनका कहना है कि पृथ्वीराज विजय महाकाव्य के सर्ग 10 के श्लोक नंबर 50 में पृथ्वीराज के किले को गुर्जर दुर्ग लिखा गया है वही साथ ही सर्ग 11 के श्लोक नंबर 7 और 9 में गुर्जरों के द्वारा गौरी को पराजित करने का वर्णन भी किया गया है. और इन सब बातों से यह प्रमाणित होता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान गुर्जर समाज से जुड़े थे.'



हालांकि इन सभी बातों को लेकर उनका मानना है कि इस फिल्म में पृथ्वीराज को गुर्जर समाज का मही दिखाया गया है और साथ ही उन्हें ऐसा लगता है कि इस फिल्म में पृथ्वीराज के तथ्यों के साथ कुछ और फेरबदल किया है. इसलिए गुर्जर समाज के द्वारा इस फिल्म की रिलीज़ को न सिर्फ राजस्थान में बल्कि पुरे भारत में रोकने की धमकी जा रही है.



वहीं अब अगर फिल्म की बात करते है तो इस फिल्म में पृथ्वीराज की भूमिका अक्षय कुमार के द्वारा निभाई जा रही है और उनके अपोजिट रोल में मानुषी छिल्लर नजर आ रही है जो की मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हुई. इन दोनों कलाकारों के अलावा सोनू सूद और संजय दत्त भी एहम किरदार में नजर आयेंगे. इस फिल्म की कहानी में मुख्यतः पृथ्वीराज की प्रेम कहानी और युद्ध को दिखाया गया है.