दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
10-Oct-2025 11:46 AM
By First Bihar
Rekha Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। अब वह 71 साल की हो गई हैं और आज भी अकेली जिंदगी जी रही हैं। आज रेखा अपना 71वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस खास मौके पर जानते हैं कि वह मुंबई में किसके साथ रहती हैं, उन्होंने अब तक कितनी बार शादी की और किसके नाम का लगाती है सिंदूर लगाती है...
रेखा कहां और किसके साथ रहती हैं?
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा मुंबई के बांद्रा, बैंडस्टैंड में बने अपने शानदार बंगले “बसेरा” में रहती हैं। इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है और यह अपने शानदार डिज़ाइन और शाही अंदाज़ के लिए मशहूर है। इस घर में सिर्फ रेखा के बेहद करीबी लोग ही आ सकते हैं। रेखा अपने घर में अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ रहती हैं। फरजाना ही रेखा के घर की पूरी देखरेख करती हैं और हर जगह उनके साथ होती हैं। यहां तक कि रेखा के बेडरूम में भी सिर्फ फरजाना को जाने की इजाजत है।
रेखा की शादी की कहानी
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेखा ने दो बार शादी की। पहली शादी एक्टर विनोद मेहरा से हुई थी, लेकिन उनकी मां को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था। रेखा की बायोग्राफी The Untold Story by Yasser Usman के मुताबिक, दोनों ने कोलकाता में शादी की थी। जब रेखा पहली बार ससुराल पहुंचीं तो उनकी सास ने उन्हें अपनाने से मना कर दिया और घर से जाने को कह दिया। इसके बाद रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, जो "हॉटलाइन" किचन ब्रांड के मालिक थे। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद रेखा को मीडिया में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
रेखा सिंदूर क्यों लगाती हैं?
रेखा को अक्सर सिंदूर लगाए हुए देखा जाता है, जिससे फैंस के मन में सवाल उठता है कि वो किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। इस पर रेखा का कहना है कि सिंदूर उनके लिए फैशन का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वो जिस जगह से आती हैं, वहां सिंदूर लगाना आम बात है, और यह उनके लुक पर अच्छा भी लगता है इसलिए वो सिन्दूर लगाती है.