ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी

Home / movies / रियलिटी शो बिग बॉस 14 में दिख सकती है ये रियल लाइफ जोड़ी...

रियलिटी शो बिग बॉस 14 में दिख सकती है ये रियल लाइफ जोड़ी

02-Oct-2020 12:28 PM

DESK : कलर्स टीवी के सबसे हिट रिएलिटी शोज में से एक बिग बॉस का 14वां सीजन  3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर काफी एक्साइटमेन्ट बना हुआ है. बिग बॉस की हम अगर पिछले सीजन की बात करें तो टीआरपी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे और शो को और मसालेदार बनाने के लिए मेकर्स अपनी पूरी कोशिश करते है. इस बार भी ऐसा देखने को मिलेगा. 


खबर है कि इस बार टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की इकलौती जोड़ी होगी जो बतौर कपल इस साल घर के अंदर जाएंगे. दोनों को 40 दिन तक घर में टिके रहने के लिए पांच लाख का ऑफर मिला है. इस रियल लाइफ जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि अभी तक इस जोड़ी ने कोई बयान नहीं दिया है.


सूत्रों से पता चला है कि रुबीना को टीवी शो 'जग जननी मां वैष्णो देवीः कहानी माता रानी की' का ऑफर मिला था. इस शो के लिए उनका लुक टेस्ट तक पूरा हो चुका था, लेकिन फिर रुबीना को बिग बॉस 14 में अपने पति के साथ अंदर जाने का ऑफर मिला और उन्होंने ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया. 

news image


टीवी शो 'सास बिना सुसराल' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की शादी 21 जून को साल 2018 में अभिनव शुक्ला के साथ हुई थी. खबर यह भी थी छोटे परदे पर किन्नर बहू के नाम से फेमस हुई रुबीना और अभिनव शुक्ला एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. अभिनव फिल्म अक्सर 2 में नजर आ चुके हैं. अभिनव को फोटोग्राफी का काफी शौक है. और यह कपल सोशल मीडिया साइट्स पर काफी एक्टिव है. रुबीना ने टीवी शो 'छोटी बहू' से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके अलावा वह 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह' में भी नजर आ चुकी हैं.