PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
05-Feb-2023 06:06 PM
By First Bihar
DESK: भोजपुरी अभिनेता व बीजेपी सांसद रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ला का निधन हो गया। 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी है। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली।
रवि किशन ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही वे मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। राम किशन तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। रवि किशन भाइयों में सबसे छोटे हैं। तीन साल पहले उनके पिता गुजर गये और बीते साल कैंसर से उनके बड़े भाई रमेश की मौत हो गयी थी।
राम किशन शुक्ला मुंबई में रहकर रवि किशन की फिल्मों और प्रोडक्शन का काम देख रहे थे। दिनेश लाल यादव, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने रवि किशन के भाई के निधन पर दुख जताया। रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुखद मेरे बड़े भाई श्री राम किशन शुक्ला जी का अचानक हृदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। महादेव से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम शांति शांति शांति..