अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-Apr-2026 08:24 PM
By FIRST BIHAR
Rashmika Mandanna: साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। यह शादी काफी चर्चा में रही और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस इंटिमेट वेडिंग में साउथ इंडस्ट्री के चुनिंदा कलाकार ही शामिल हुए थे। शादी को अब करीब डेढ़ महीना हो चुका है, लेकिन इसी बीच कपल के एक नए पोस्ट ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है।
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ग्राफिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनके और विजय जैसे दिखने वाले मूविंग ग्राफिक्स नजर आते हैं, जिनके साथ एक खूबसूरत पीले रंग का फूल और रेड हार्ट इमोजी दिखाई देता है। वीडियो में वह पीला फूल कभी रश्मिका के पास आता है, तो कभी उनके गाल पर किस करता नजर आता है।
इस पोस्ट के साथ रश्मिका ने “अब हम तीन हो गए” लिखते हुए व्हाइट हार्ट इमोजी भी शेयर किया, जिससे फैंस के बीच हलचल बढ़ गई। रश्मिका के इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार कमेंट कर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि क्या वह मां बनने वाली हैं, तो कोई “तीन” का मतलब “जूनियर विरोश” मान रहा है।
हालांकि, इस पोस्ट में रश्मिका ने “टेरेबली टिनी पोस्ट” नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया है। फिलहाल, इस पोस्ट के आधार पर उनकी प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ रश्मिका मंदाना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें कॉकटेल 2 और मैसा शामिल हैं।
वह जल्द ही राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म रणबाली में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी जिसमें दोनों साथ दिखेंगे। रणबाली का ऐलान 26 जनवरी को किया गया था और इसे 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले यह जोड़ी गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है, और रणबाली उनके साथ का तीसरा प्रोजेक्ट होगा।