ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / movies / Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह...

Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी

Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली, करोड़ों रुपये की मांग, मुंबई पुलिस जांच में जुटी।

10-Feb-2026 07:17 PM

By FIRST BIHAR

Ranveer Singh: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी आधी रात को फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिला है। धमकी व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए भेजा गया, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई। 


इस घटना की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई और रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस अब वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने बिश्नोई गैंग से होने का दावा किया है।


फायरिंग की घटना में रोहित शेट्टी के घर के बाहर 5 राउंड फायर किए गए थे, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। इस मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी आसाराम फासले, पिछले 4 सालों से गैरेज मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था। इससे पहले भी अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा गया था।


रणवीर सिंह इन दिनों अपने फिल्मी काम को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वे हाल ही में फिल्म "धुरंधर" में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने हमजा का रोल प्ले किया, और वे एक इंडियन स्पाई बने थे। फिल्म को आदित्य धर ने बनाया था और यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई करने में सफल रही। इसके दूसरे पार्ट की रिलीज़ 19 मार्च को होगी।


वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म "डॉन 3" से एग्जिट को लेकर भी विवाद चल रहा है। खबरें थीं कि रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ, और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 40 करोड़ का मुआवजा मांगा। हालांकि, रणवीर का कहना है कि वे प्रोडक्शन हाउस को कोई पैसा देने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।