पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
10-Apr-2020 01:51 PM
DESK: लॉकडाउन के बीच रामायण चल रहा है. लेकिन इसमें सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन हो गया है. अंतिम संस्कार के बाद लॉकडाउन के कारण उनके अस्थियों का गंगा में विसर्जन नहीं किया जा सका. परिजन लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं.
रामचरित्र मानस का पाठ करने के दौरान निकला प्राण
श्याम सुंदर की पत्नी प्रिया कलानी ने बताया कि वह रामचरित्र मानस का पाठ पढ़ रहे थे. इस दौरान ही उनका निधन हो गया. प्रिया कलानी मुंबई नगर निगम में अधिकारी थी, लेकिन रिटायर्ड होने के बाद सभी लोग कालका में शिफ्ट हो गए थे. श्याम को कई सालों से कैंसर से जुझ रहे थे.
रामायण के अलावे भी कई सीरियल और फिल्मों में किया काम
श्याम सुंदर रामायण के अलावे जय हनुमान में काम किया था. इसके अलावे वह हीर रांझा, त्रिमूर्ति समेत कई फिल्मों में भी काम किए थे. फिलहाल उनका रामायण लॉकडाउन में दूरदर्शन पर चल रहा है. वह टीआरपी का कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है, लेकिन उनके निधन से साथी कलाकार दुखी है. अरुण गोविल ने श्याम सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, बहुत ही अच्छे इंसान थे. इसके अलावे बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी शोक जताया है.लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी लिखा कि यह सुनकर बहुत बुरा लग रहा है. उन्होंने हमारे साथ 'रामायण' में सुग्रीव और बाली का किरदार निभाया था. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दे.