ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
25-Nov-2019 01:20 PM
MUMBAI: फिल्म मणिकर्णिका से डायरेक्शन में डेब्यू करने वाली बॉलीवुड की फेमस अदाकारा कंगना रनौत अब प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाने जा रही हैं. कंगना का प्रोडक्शन हाउस अब अपनी पहली फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहा है. ये फिल्म अयोध्या राम मंदिर मामले पर है. अयोध्या के राम मंदिर पर आधारित इस फिल्म का टाइटल 'अपराजित अयोध्या' दिया गया है.
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाने वाली ऐक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों का चयन भी लीक से अलग हटकर करती हैं. कंगना रनौत ने घोषणा की है कि, वह राम मंदिर मुद्दे पर फिल्म बनाएंगी, जिसका का नाम 'अपराजित अयोध्या' होगा. राम मंदिर कोर्ट केस पर आधारित फिल्म 'अपराजित अयोध्या' कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म होगी. बाहुबली सीरीज के निर्माता केवी विजयेंद्र प्रसाद फिल्म का निर्देशन करेंगे, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी. फिल्म को लेकर कंगना ने कहा है कि यह मुद्दा एक तरह से मेरी पर्सनल जर्नी को दिखाता है.
कंगना रनौत ने कहा कि राम मंदिर सैकड़ों साल से चर्चित मुद्दा रहा है. 80 के दशक में पैदा हुए बच्चे के रूप में मैं अयोध्या का नाम निगेटिव लाइट में सुनकर बड़ी हुई हूं. इस टॉपिक ने भारतीय राजनीति का चेहरा बदल दिया और फैसले ने भारत में सदियों पुराने विवाद को खत्म कर दिया है. यह मुद्दा एक तरह से मेरी पर्सनल जर्नी को दिखाता है, इसलिए मैंने फैसला इसपर फिल्म बनाने का फैसला किया.