ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

राम चरण ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के हैदराबाद में आयोजित रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचकर सबका ध्यान खींच लिया। अभिनेता इन दिनों भगवान अयप्पा की ‘अयप्पा दीक्षा’ का पालन कर रहे हैं, जिसके कारण वे 41 दिनों तक नंगे पैर रहते हैं।

05-Mar-2026 06:30 PM

By FIRST BIHAR

Rashmika Vijay Reception: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। 4 मार्च को हैदराबाद में दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए।


इस खास मौके पर जहां हर कोई कपल को बधाई देने पहुंचा, वहीं अभिनेता राम चरण अपने अनोखे अंदाज की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे। उन्होंने सिर से पैर तक काले रंग के कपड़े पहने हुए थे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इस बात ने खींचा कि वे बिना जूते-चप्पल के, यानी नंगे पैर ही कार्यक्रम में पहुंचे।


राम चरण को इस तरह देखकर कई लोग हैरान रह गए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। हालांकि इसके पीछे एक खास धार्मिक वजह है। दरअसल, राम चरण इन दिनों ‘अयप्पा दीक्षा’ का पालन कर रहे हैं, जो भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाने वाला एक कठिन और पवित्र व्रत माना जाता है।


इस व्रत के दौरान भक्तों को कई सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है, जैसे काले या नीले रंग के कपड़े पहनना, सादगी से रहना और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना। यही वजह है कि राम चरण रिसेप्शन में भी बिना जूते के नजर आए।


अयप्पा दीक्षा के दौरान भक्तों को पूर्ण अनुशासन का पालन करना होता है। इस अवधि में ब्रह्मचर्य का पालन, मांसाहार और शराब से दूरी, साथ ही बाल और दाढ़ी न कटवाने जैसे नियम भी शामिल होते हैं। यह व्रत आमतौर पर सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले किया जाता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राम चरण इस तरह नंगे पैर नजर आए हों। इससे पहले 2023 में अकादमी अवार्ड में शामिल होने से पहले भी वे अयप्पा दीक्षा का पालन करते हुए दिखाई दिए थे।