ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / movies / रकुल प्रीत सिंह को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

रकुल प्रीत सिंह को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

22-Dec-2020 04:00 PM

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस राकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में बताया है. रकुल प्रीत ने लिखा है-  'मैं आप सभी लोगों को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं. मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. मैं अच्छा महसूस कर रही हूं और आराम कर रही हूं. जल्दी ही शूटिंग पर वापस लौटूंगी. मुझसे पिछले कुछ दिनों में मिलने वाले सभी लोगों से आग्रह है कि वे अपना कोरोना टेस्ट कराएं. कृपया सेफ रहें, धन्यवाद.'


बता दें कि राकुल प्रीत ने हाल ही अपनी आने वाली फिल्म MayDay की शूटिंग शुरू की थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के निर्देशक अजय देवगन हैं. 


गौरतलब है कि इसके पहले भी अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर-एक्ट्रेस कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. हाल ही में नीतू कपूर और वरुण धवन भी कोरोना संक्रमित हो गए थे. हालांकि इन दोनों ने अब कोरोना को मात दे दी है और अपनी आने वाली मूवी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है.