ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / movies / Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न...

Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं लेकिन उनके घर में जश्न की तैयारियां चल रही हैं. सुनने में यह बात अटपटी जरूर है लेकिन सच है.

11-Feb-2026 06:50 PM

By FIRST BIHAR

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 10 साल पुराने चेक बाउंस केस में बढ़ी कानूनी परेशानियों के चलते उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये का कर्ज समय पर न चुका पाने की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ीं।


राजपाल यादव के जेल में होने से उनका परिवार भी कठिन समय से गुजर रहा है। इसी बीच परिवार में खुशियों का मौका भी आने वाला है। उनकी भतीजी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी की तैयारियां दो-तीन महीने पहले से चल रही थीं और परिवार फंक्शन को रद्द या स्थगित नहीं करना चाहता।


बताया जा रहा है कि कि परिवार को उम्मीद है कि राजपाल यादव जल्द ही घर लौटेंगे और शादी के समारोह में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों के बीच यह शादी परिवार के लिए थोड़ी सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगी।


यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने सार्वजनिक रूप से मदद की बात कही है, वहीं सलमान खान, अजय देवगन और डेविड धवन जैसे सितारों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। FWICE ने भी एक पत्र जारी कर सभी से सहयोग की अपील की है। राजपाल यादव की जमानत याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई होनी है। परिवार और प्रशंसकों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द राहत मिलेगी।