ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / movies / Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव,...

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन?

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में 11 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद अभिनेता राजपाल यादव को जमानत मिल गई। 5 करोड़ रुपये के कर्ज विवाद से जुड़े इस मामले में कोर्ट से राहत मिलने पर उन्होंने समर्थकों का आभार जताया।

17-Feb-2026 06:18 PM

By FIRST BIHAR

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव करीब 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वे न्यायिक हिरासत में थे। 16 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें राहत दी। 17 फरवरी को अभिनेता जेल से बाहर आ गए।


जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में खुशी जताई और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे बॉलीवुड में करीब 30 साल हो गए हैं। देशभर के लोगों ने हमेशा मेरा साथ दिया है। कोर्ट के जहां-जहां आदेश मिले, मैं हर जगह उपस्थित हुआ हूं और आगे भी होता रहूंगा। कानूनी प्रक्रिया पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन मुझे सभी का प्यार मिला है।”


उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का भरपूर समर्थन मिला है और वे इस प्यार के लिए आभारी हैं। उनके अनुसार, उनका रिश्ता दर्शकों से केवल मनोरंजन का है और वे हर कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करते रहेंगे।


बता दें कि वर्ष 2010 में एक फिल्म निर्माण के लिए राजपाल यादव ने एक कारोबारी से करीब 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वे तय समय पर रकम नहीं चुका सके। ब्याज और अन्य देनदारियों के चलते यह राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई।


भुगतान न कर पाने की स्थिति में उन्होंने 5 फरवरी को अदालत में सरेंडर किया था। भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने पहले जमानत की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। बाद में सुनवाई के दौरान उन्हें नियमित जमानत मिल गई, जिसके बाद वे जेल से बाहर आ सके।