ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / movies / Pushpa 2 Box Office Collection Day 5: 'पुष्पा 2' ने 5वें दिन तोड़ा...

Pushpa 2 Box Office Collection Day 5: 'पुष्पा 2' ने 5वें दिन तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, अब तक 558.32 करोड़ की कमाई

09-Dec-2024 06:19 PM

By First Bihar

DESK: साउथ फिल्म के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मुविज पुष्पा 2 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित पुष्पा 2 ने अब तक 558.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। 


यह फिल्म 5 दिसंबर दिन गुरुवार को रिलीज हुई थी और इसे 5 भाषाओं में वर्ल्डवाइड 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर प्रसारित किया गया। पुष्पा 2 द रूल हिन्दी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और तमिल में रिलीज किया गया। सभी भाषाओं में पुष्पा 2 ने अच्छी कमाई की है। 5 दिन की कुल कमाई 558.32 करोड़ हो गयी है। 


अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म का क्रेज कितना है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि फिल्म रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग हुई थी। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म दुनियाभर में तहलका मचा रही है। पुष्पा 2 को जबरदस्त रिस्पॉंस मिल रहा है। 5वें दिन भी दर्शकों की भारी भीड़ थियेटर में उमड़ी नजर आई। लोगों की भीड़ को देखकर मेकर्स भी हैरान हैं।


पुष्पा 2 में  खर्च हुए पैसे 5 दिन में ही निकल गया हैं अब प्रॉफिट कमाई हो रही है। सुकुमार की यह फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। वही लोगों में फिल्म की दीवानगी ऐसी है कि वो थियेटर में जोर-जोर से तालिया पीटते नजर आ रहे हैं। पूरा थियेटर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। बच्चे, युवा, महिला और बुजुर्ग सभी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं और इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।