ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / movies / प्रियंका चोपड़ा को खाली करना पड़ा करोड़ों का बंगला, जानिए.. पूरी वजह

प्रियंका चोपड़ा को खाली करना पड़ा करोड़ों का बंगला, जानिए.. पूरी वजह

01-Feb-2024 04:57 PM

By First Bihar

DESK: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अपना बंगला छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ा है। प्रियंका-निक की शादी साल 2018 में हुई थी, उस वक्त ही करोड़ों रुपए का लग्जरी बंगला चर्चा में आया था। साल 2019 में उन्होंने 20 मिलियन डॉलर में यह घर खरीदा था। अब उन्होंने वह बंगला छोड़ दिया है और अपनी बेटी के साथ कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने सेलर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजल्स वाला बंगला मजबूरी में खाली करना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के घर में पानी से जुड़ी समस्या हो रही थी, जिससे घर में मोल्ड लग गया था। सेलर के खिलाफ मई 2023 से मुकदमा चल रहा है। प्रियंका और निक अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर कहीं और रह रहते हैं और उनका सपनों का घर खाली पड़ा हुआ है। बंगले में उनकी वापसी कब होगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।


प्रियंका के इस बंगले में 7 बेडरूम और 9 बाथरूम थे। एक शेफ किचन, टेम्परेचर कंट्रोल करने वाला वाइन रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, इंटीरियर बोलिंग एली, एक होम थिएटर, एक एंटरटेनमेंट लाउंज, स्टीम वॉटर के साथ स्पा, फुल सर्विस जिम और बिलियर्ड्स रूम भी था। बंगला में वॉटरप्रूफिंग का काम ठीक नहीं था, जिससे पूल और स्पा में कई सारी समस्याएं आ रही थीं। अप्रैल 2020 से ही घर में समस्या होने लगी थी और अब मामला कोर्ट में है।