ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / movies / पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत ने किया सुसाइड, बाथटब में मिला शव

पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत ने किया सुसाइड, बाथटब में मिला शव

20-Aug-2020 10:00 AM

DESK : बड़ी खबर मुंबई से है, जहां कोरोना काल में एक और पॉपुलर आर्टिस्ट ने सुसाइड कर लिया हैपॉपुलर आर्टिस्ट और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत  का शव उनके बाथटब से मिला है, 

कामत  41 साल के थे. मुंबई के माटुंगा स्थित घर पर उनका शव बाथटब में मिला. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

खबर के अनुसार राम पिछले काफी समय से तनाव में थे और लॉकडाउन के बाद से उनकी हालत को और भी खराब हो गई थी. पुलिस ने उनके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जिसमें किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है. 

 पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब राम के परिजन और करीबियों से पूछताछ कर रही है. राम अपनी मां के साथ रहते थे. वे माइथोलॉजिस्ट भी थे. वे खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे. उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं.