ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Pawan Singh Threat Case: ‘हम जो करते हैं खुलेआम करते हैं, पवन सिंह...

Pawan Singh Threat Case: ‘हम जो करते हैं खुलेआम करते हैं, पवन सिंह को धमकी नहीं दी’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो आया सामने

Pawan Singh Threat Case: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को धमकी देने के मामले में नया मोड़ आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ऑडियो संदेश जारी कर किसी भी तरह की धमकी देने से इनकार किया है।

13-Dec-2025 06:55 PM

By FIRST BIHAR

Pawan Singh Threat Case: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को धमकी दिए जाने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। इस प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक ऑडियो संदेश जारी किया गया है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि गैंग ने पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है। यह ऑडियो कथित तौर पर गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर की ओर से जारी किया गया है।


ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने दावा किया है कि पवन सिंह को न तो गैंग की ओर से कोई कॉल किया गया और न ही किसी प्रकार की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह संभवतः सुरक्षा लेने के उद्देश्य से ऐसा दावा कर रहे हैं और इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बेवजह घसीटा जा रहा है।


हरि बॉक्सर ने यह भी कहा कि पवन सिंह उनके खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं और उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है, इसके बावजूद गैंग की ओर से कोई धमकी नहीं दी गई। उन्होंने दोहराया कि इस मामले से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई लेना-देना नहीं है।


ऑडियो संदेश में हरि बॉक्सर ने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, वह खुलेआम करता है। उसने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे धमकी नहीं दी जाएगी, बल्कि एके-47 की गोलियों से भून दिया जाएगा।


बता दें कि 6 दिसंबर को पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरे मैसेज मिले थे, जिनमें उन्हें अपने काम बंद करने और सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी गई थी। धमकी मिलने के समय पवन सिंह मुंबई में मौजूद थे और बिग बॉस फिनाले में बतौर गेस्ट शामिल होने वाले थे।


धमकी के बाद पवन सिंह से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि पुलिस को औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, बल्कि केवल औपचारिक जानकारी दी गई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा और प्रोटोकॉल बढ़ा दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। फिलहाल, इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जारी ऑडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।