ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह को क्यों हुआ 5 करोड़ का नुकसान,...

Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह को क्यों हुआ 5 करोड़ का नुकसान, सता रहा कौन सा डर?

Pawan Singh: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह अपने सिंपल अंदाज, आकृति नेगी संग बॉन्डिंग और फ्लाइट से डर की कहानी को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान दोनों के बीच मजेदार बातचीत और पवन सिंह के पुराने गानों की लोकप्रियता फिर से सुर्खियों में है।

11-Sep-2025 12:59 PM

By FIRST BIHAR

Pawan Singh: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' शुरू होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। शो के कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर हो रही है। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शो में उनका सादा और सिंपल अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।


शो के दौरान पवन सिंह ने अपनी फ्लाइट से जुड़ी डर की कहानी साझा की, जो लोगों को हैरान कर गई। उन्होंने बताया कि "कम से कम 5 करोड़ रुपये की फ्लाइट टिकट अब तक कैंसिल कर चुका हूं। जैसे मान लीजिए धूप है और अर्जेंट काम है, तो मैं निकल जाता हूं। लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अगर बादल गरजने लगे या बारिश शुरू हो जाए, तो मैं गाड़ी वापस घुमा लेता हूं। मैं एयरपोर्ट पर बैठा होता हूं, सामने फ्लाइट दिख रही होती है, लेकिन फिर भी उसे छोड़ चुका हूं ऐसा कम से कम 500 बार हुआ होगा।"


शो में पवन सिंह और कंटेस्टेंट आकृति नेगी के बीच की बॉन्डिंग भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। पवन सिंह शो में 'रूलर' की भूमिका में हैं, जबकि आकृति बेसमेंट में 'वर्कर' हैं। दोनों की बातचीत और नजदीकियां फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। एक एपिसोड में पवन सिंह ने आकृति से कहा था कि वो उन्हें हीरोइन बनाएंगे, जिससे आकृति बहुत खुश हो गई थीं। वहीं, एक टास्क के दौरान आकृति ने पवन सिंह से कहा, "आई लव यू।" जिस पर पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अरे बाबू... थैंक्यू सो मच... आई लव यू सो मच।"


बता दें कि पवन सिंह पहले से ही अपने गानों और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए मशहूर हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के वह सुपरस्टार माने जाते हैं। हाल ही में एक विवाद को लेकर पवन सिंह की खूब चर्चा हुई थी। हरियाणा की एक एक्ट्रेस ने तो पवन सिंह के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ने तक की बात कह दी थी। भारी फजीहत के बाद में पवन सिंह को एक्ट्रेस से माफी तक मांगनी पड़ी थी।