ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Dec-2019 06:46 PM
DESK: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर और सिंगर का अवार्ड जीता है। सिंगापुर में आयोजित अवार्ड समारोह में पवन सिंह ने अवार्ड जीतने के बाद अपने फेसबुक पेज पर फोटो पोस्ट करते हुए अपने फैन्स को शुक्रिया अदा किया है।
इससे पहले तमाम भोजपुरी सितारे सिंगापुर में जश्न मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रवि किशन, राजीव सिंह आदि सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं। दरसअल, इन सभी भोजपुरी सितारों ने इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2019 में शिरकत की। इस इवेंट में तमाम बड़े बड़े भोजपुरी सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस फंक्शन में मनोज तिवारी भी देखे गए। शो में पवन सिंह के साथ सपना गिल को भी देखा गया।
भोजपुरी इंडस्ट्री ने इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स का 5वां साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस बार इस शो को सिंगापुर में रखा गया था। इससे पहले IBFA 2018 मॉरीशियस में किया गया था। वहीं ये शो दुबई, लंदन और मलेशिया में भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर कई सारे भोजपुरी स्टार्स ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने पेज द्वारा शेयर की हैं।