ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / movies / पठान का विरोध नहीं करेंगे बजरंग दल और BHP, कहा- लोगों की मर्जी...

पठान का विरोध नहीं करेंगे बजरंग दल और BHP, कहा- लोगों की मर्जी फिल्म देखें या न देखें

24-Jan-2023 01:55 PM

By First Bihar

DESK: शाहरूख खान की मूवी पठान के पहला गाना रिलीज होने के साथ ही उसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। गाने के बोल ‘बेशर्म रंग’ में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भगवा रंग के कपड़े में नजर आईं। जिसको लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों और बीजेपी समेत कई संघटनों ने विरोध जताया था। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी ने फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देने की बात कही थी। फिल्म पठान के फिल्मकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कहा है कि उनकी तरफ से अब इस फिल्म का विरोध नहीं किया जाएगा।


विश्व हिंदू परिषद् की तरफ से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुजरात में उनका संगठन और बजरंग दल पठान का विरोध नहीं करेंगे. गुजरात में विश्व हिंदू परिषद् के क्षेत्र मंत्री पठान मूवी को लेकर एक ऑफिसियल बयान जारी किया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि सेंसर बोर्ड ने मूवी में बहुत सुधार किया है. अश्लील गीत और अश्लील शब्दों को फिल्म से हटा लिया गया है। इसके लिए उन्होंने हिंदू समाज का उन्होंने अभिनन्दन किया है। उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि अगर सेंसर बोर्ड समय रहते संस्कृति, समाज और धर्म का ध्यान रख ले तो बजरंग दल और हिंदू समाज को कोई आपति नहीं होगी. उन्होंने कहा कि फिल्म देखना या नहीं देखना इसका फैसाल अब जनता को करना है।


बता दें कि बॉलीवुड में किंग खान कहे जाने वाले शाहरूख खान 4 सालों बाद पर्दे पर नजर आएंगे और इस कारण से उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे है. पठान मूवी कल यानी 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज़ होने वाली है और फिल्म को लेकर दर्शको में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. पूरे देशभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी है।