ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / movies / पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, दुखी मां-बेसुध शहनाज़ को अकेला छोड़ दुनिया...

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, दुखी मां-बेसुध शहनाज़ को अकेला छोड़ दुनिया को कहा अलविदा

03-Sep-2021 04:48 PM

DESK : एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज पंच तत्व में विलीन हो गए. आज दोपहर साढ़े तीन बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाजों के मुताबिक किया गया. सिद्धार्थ बचपन से ही इस संस्था से जुड़े हुए थे. श्मशान घाट पर सेलेब्रिटीज और फैंस की भीड़ ने उन्हें अंतिम विदाई दी. 

news image

सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में उन्हें जानने वाले सभी कलाकार पहुंचे. अंतिम संस्कार जहां किया गया वहां सिर्फ 100 लोगों को जाने की इजाजत थे. ओशिवारा श्मशान के बाहर बहुत ही भारी भीड़ जमा था. अंतिम संस्कार जहां हो रहा था वहां कुछ लोग ही पहुंच पाए.

news image

सिद्धार्थ के अचानक इस तरह से चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है. उनके फैंस और परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. सिद्धार्थ की दोस्त शहनाज गिल भी बुरी तरह से टूट गई हैं. सिद्धार्थ और शहनाज को फैंस हमेशा साथ में देखना चाहते थे मगर अब ये जोड़ी टूट गई है.

news image

बता दें कि 40 साल के सिद्धार्थ का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें किसी बाहरी चोट का जिक्र नहीं है. हालांकि, डॉक्टरों ने अपना कमेंट अभी नहीं दिया है. विसरा की फॉरेंसिक जांच के बाद ही डॉक्टर सिद्धार्थ की मौत को लेकर बयान देंगे. 

news image