ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / movies / Oscars 2023 : RRR ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' ने जीता ऑस्कर अवार्ड,...

Oscars 2023 : RRR ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' ने जीता ऑस्कर अवार्ड, सोशल मीडिया पर मची धूम

13-Mar-2023 09:51 AM

By First Bihar

DESK : भारत को जिस चीज़ का काफी लंबें समय से जिस चीजों का इंतजार चल रहा था अब वो खत्म हो गया है। दरअसल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के हिट ट्रैक 'नाटू-नाटू' भारत की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ऑस्कर्स अवार्ड अपने नाम कर लिया है। अब इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर आरआरआर की टीम को बधाईयों का तांता लगा चुका है। 


दरअसल, फिल्म के सॉन्ग नाटु नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. इसके साथ फिल्म ब्लैक पैंथर से लिफ्ट मी अप, टॉप गन मेवरिक से होल्ड माए हैंड, एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स से दिज इज ए लाइफ और टेल इट लाइक वुमन से सॉन्ग अप्लॉज को भी नॉमिनेट किया गया था। नाटू-नाटू' भारत के सिनेमा जगत के फिल्म प्रोडक्शन में बना पहला ऐसा गाना है, जिसने 95वें ऑस्कर में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद किया है। इसके साथ ही  भारत की 'द ऐलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीत कर भारत की झोली में एक और ऑस्कर डाला था। 


वहीं, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए गुजराती फिल्म द छैलो शो को नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था। लेकिन इस फिल्म का सफर ज्यादा आगे नहीं जा सका था। वहीं RRR फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इस बात पर निराशा जताई थी कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से नहीं भेजा गया। इसके बाद उन्होंने इस  फिल्म को अपनी तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा था। 


आपको बताते चलें कि, इस साल ऑस्कर एक और वजह से खास रहा. भारत को साल 2023 में पहली बार ऑस्कर मिला और एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड देश ने हासिल किया. RRR के नाटु नाटु के अलावा गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया।