दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर
08-Aug-2023 11:29 AM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड फिल्म ओह माय गॉड (OMG-2) 11 अगस्त को देश के कई सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवाद में आ गया है। इस फिल्म में भगवान भोलेनाथ को कचोरी खरीदते दिखाया गया है। फिल्म के इस सीन को लेकर महाकाल के पुजारियों में गुस्सा देखा जा रहा है।
इनका कहना है कि भगवान शिव के रूप को गलत ढंग से इस फिल्म में प्रदर्शित किया गया है। ऐसे सीन को हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे। महाकाल के पुजारियों ने फिल्म के निर्माता को लीगल नोटिस तक भेजा है। बता दें कि ओह माई गॉड-2 फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे क्योंकि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट जारी किया है।
महाकाल के पुजारियों का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है जिससे यह समझा जा सकता है कि इस फिल्म में अश्लील सीन है। इस तरह के सीन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस फिल्म में भगवान शिव को कचोरी खरीदते दिखाया गया है जिसे लेकर महाकाल के पुजारियों में आक्रोश व्याप्त है।
अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने 7 अगस्त को फिल्म के निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता अक्षय कुमार के साथ-साथ सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को लीगल नोटिस तक भेजा है। महाकाल के पुजारियों ने यह मांग की है कि आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए नहीं तो उज्जैन में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे। जिन लोगों को लीगल नोटिस भेजा गया है उन सभी को सार्वजनिक रूप से लोगों से माफी मांगनी होगी।