मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
21-Jun-2023 03:36 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान के लिए जानी जाती है। विद्या बालन अक्सर वैसे फिल्मों के लिए मुख्य रूप से जानी जाती है जिनकी हीरो वह खुद हों। 'डर्टी पिक्चर', 'कहानी' जैसी फिल्में इन बातों का सटीक उदाहरण है। कई धमाकेदार हिट फिल्मों के बाद अब विद्या बालन 'नीयत' से एंटरटेरमेंट करने के लिए तैयार हैं।
दरअसल, विद्या बालन ने फिल्म का टीजर शेयर किया, जिसकी शुरुआत एक आवाज के साथ होती है। टीजर के वॉइसओवर में कहा जाता है, ''संदिग्ध आ रहे हैं, मकसद बन रहे हैं, तैयार हो जाओ दोस्तों, एक सीक्रेट आ रह है।'' जैसा की इस फिल्म के टीजर से समझ आ रहा है कि इस फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री के आसपास घूमती है। हालांकि, असली कातिल कौन है? यह देखना काफी दिलचस्प होगा। इसी के साथ मर्डर मिस्ट्री के टीजर में एक जासूस के रूप में विद्या बालन का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
वहीं, अनु मेनन द्वारा निर्देशित यह सस्पेंस से भरी फिल्म है। विद्या बालन इस मूवी में जासूस मीरा राव के रोल में नजर आएंगी, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करती देखी जाएंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसे देखने के बाद फैंस ने कमेंट किया कि वह इस मूवी की रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।
आपको बताते चलें कि, नीयत' फिल्म की शूटिंग यूके में की गई है। फिल्म में विद्या बालन के अलावा राम कपूर और राहुल बोस की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। यह मूवी 7 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। नीयत' का टीजर कई लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि, कुछ फैंस ने विद्या बालन के लुक को देखकर कयास लगाए हैं कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'नाइव्स आउट' का रीमेक है।