अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Aug-2022 07:33 PM
DESK : प्रख्यात फिल्म निर्देशक सावन कुमार टाक का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बुधवार को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को शाम चार बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सावन कुमार 86 साल के थे और अबतक 19 से अधिक फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके थे।
सावन कुमार के निधन के बाद फिल्मी दुनिया में शोक की लहर है। बता दें कि सावन कुमार ने सनम बेवफा, सौतन और साजन बिना सुहागन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया था।सावन कुमार ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1972 में ‘गोमती के किनारे’ फिल्म से की थी। इसके अलावे वे एक अच्छे गीतकार भी थे। उन्होंने कई गानों के बोल लिखे थे जो लोगों ने काफी पसंद किया था।
86 वर्षीय फिल्ममेकर सावन कुमार टाक लंबे समय से बीमार थे और उन्हे हार्ट का प्रोब्लम थी। फेफड़े में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के कारण 22 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सावन कुमार शादीशुदा नहीं थे। उनकी तीन बहनें और एक भाई हैं। सावन कुमार के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।