अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Aug-2022 02:09 PM
DESK : फ़िल्मी कलाकार और मशहूर अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी अब नही रहे. 3 अगस्त की शाम मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया. अपने परिवार को अकेला छोड़ कर वे इस दुनिया से अलविदा कह गये. बताया जा रहा है, मिथिलेश चतुर्वेदी दिल की बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें कुछ दिन पहले ही हार्ट की प्रोब्लम हुई थी, जिसके बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में उनका इलाज़ कराया गया था. बीते कुछ दिनों से अभिनेता लखनऊ में ही रह रहे थे.
आशीष चतुर्वेदी जो अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी के दामाद हैं, उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अभिनेता की तस्वीरें भी शेयर की और कैप्शन में लिखा है, आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे,आपने मुझे दामाद नही बेटे के तरह प्यार दिया. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी बीते कुछ समय से अपने होम टाउन लखनऊ में रह रहे थे. हार्ट अटैक आने के बाद से उनका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था. इस बात की जानकारी उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने दी. उन्होंने बताया की अपने इलाज के दौरान वो अपने होम टाउन में रह रहे थे. जहां उनका 3 अगस्त के शाम निधन हो गया.
मिथिलेश चतुर्वेदी बहुत सारी फिल्मो में काम कर चुके हैं. बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ भी इन्होने काम किया है. ग़दर एक प्रेम कथा, अशोका, ताल, बनती बबली,से लेकर कृष तक में इन्होने अच्छा काम किया है. अभिनेता के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है.