बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
18-Aug-2020 11:54 AM
PATNA: सुशांत सिंह राजपूत केस के गवाहों को जान का खतरा है. लेकिन इसके बाद भी मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है. यह आरोप सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बब्लू ने लगाया है.
गवाहों को मिल रही धमकी
नीरज ने कहा कि इस केस से जुड़े जो भी लोग गवाह है उनको धमकी दी जा रही है. फिर भी मुंबई पुलिस गंभीर नहीं है. हम मुंबई पुलिस से मांग करते हैं कि जो भी केस से जुड़े लोग है उनको सुरक्षा दी जाए. नीरज ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि सुशांत के डायरी से छेड़छाड़ की है. मेरे सामने सुशांत की डायरी को मुंबई पुलिस ले गई थी. सुशांत हमेशा डायरी लिखते थे. उसें वह कई बातों का जिक्र करते थे.
सुशांत के पिता से ईडी ने की पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का ईडी की टीम ने बयान दर्ज किया है. टीम ने केके सिंह ने दिल्ली में पूछताछ की है. इससे पहले सुशांत की बहन से ईडी ने कुछ दिन पहले ही पूछताछ किया था. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया है. जिसमें हत्या की साजिश और सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया था. इसके अलावे सुशांत ने अपनी बड़ी बहन के नाम पर 4.5 करोड़ का फिक्स डिपोजिट किया था, लेकिन उसमें से भी 2.5 करोड़ रुपए रिया ने निकाल लिया था.