बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
12-Aug-2020 04:27 PM
MUMBAI: एनसीपी के सीनियर नेता ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवाद बयान दिया है. माजिद मेमन ने कहा कि सुशांत जितना जिंदा रहते हुए फेमस नहीं हुए उससे अधिक मरने के बाद हो गए है. अब तो उनको पीएम से भी अधिक तवज्जो दी जा रही है.
माजिद मेनन ने कहा कि सुशांत को लेकर मीडिया पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति से अधिक मीडिया उनको जगह दे रहा है. कोई अपराध की जांच होती है तो गोपनीयता बनाए रखना होता है. हर बात को सार्वजनिक करना ठीक नहीं होता है. लेकिन उनके बयान के बाद मामला तूल पकड़ लिया. इसके बाद उनकी पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया.
पार्टी ने दी सफाई
जब मामला तूल पकड़ा तो एनसीपी ने सफाई दी. एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि माजिद मेमन का बयान उनका निजी बयान हैं. उनके बयान से पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है. माजिद मेमन की ओर से ट्विटर पर दी गई टिप्पणी उनकी निजी टिप्पणी है, वह एनसीपी की नहीं है. हमारी पार्टी उनके इस बयान को किसी भी तरह बढ़ावा या समर्थन नहीं देती है. सभी लोग इस बात पर भी ध्यान दें कि वो एनसीपी के प्रवक्ता नहीं हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर संजय राउत भी परिवार पर कई विवादित बयान दे चुके हैं.