मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Oct-2020 03:01 PM
DESK : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच में एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में एक के बाद एक तार जुड़ते जा रहे हैं. इसी मामले की जांच के दौरान एनसीबी की टीम ने एक बार फिर से बड़ी गिरफ्तारी की है.
एनसीबी के छापे के दौरान फेमस टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान दो ड्रग्स पैडलर्स को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेलीविजन एक्ट्रेस और पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स के घर और ठिकानों पर मारे गए छापो में इनके पास से कोकीन, एलएसडी, एमडीएमए और हसिश बरामद किया गया है. जिसके बाद एनसीबी ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इनसे पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में जुटी एनसीबी एक के बाद एक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी लगभग एक महीने जेल में बिताना पड़ा था.