बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
23-May-2020 03:36 PM
DESK : सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में छोटे अमर चौधरी का किरदार निभा कर लोगों का दिल जीत चुके कॉमेडी एक्टर मोहित बघेल का निधन हो गया है. मात्र 27 साल की ही उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया.
मोहित छोटी सी उम्र में ही कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने अपने होमटाउन मथुरा में आखिरी सांस ली. उनके घरवालों ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी तबियत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. घरवालों का कहना है कि उचित समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई.
मोहित का इलाज नोयडा के एक अस्पताल में चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वे अपने घर मथुरा में थे. जहां शनिवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गाया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने मोहित का काफी देर के बाद अस्पताल में इलाज शुरू किया गया. यदि सही समय पर इलाज मिल जाती तो मोहित का जान बच सकता था.
मोहित बघेल को सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में अमर चौधरी के किरदार के रुप मे काम कर चुके हैं. इसके साथ ही सलमान के ही साथ फिल्म जय हो में भी काम किया था. मिलन टाल्कीज, जबरिया जोड़ी और ड्रीम गर्ल उनकी कुछ और अन्य फिल्म थीं. कुछ समय पहले मोहित बघेल ने सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म बंटी और बबली 2 की शूटिंग पूरी की थी.
मोहित की दोस्त और एक्ट्रेस विविधा कीर्ति ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की. विविध ने कहा, 'मोहित लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और अब वो दुनिया छोड़ चुके हैं. वो जिंदगी को एन्जॉय करने वालों में से थे. सबकी जान था वो. वो इंडस्ट्री में मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से था. मैं बिल्कुल टूट गई हूं.' इसके साथ ही मोहित के निधन पर फिल्म जगत के कई लोग ट्वीट कर शोक जता हैं.