Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
21-Feb-2023 11:15 AM
By First Bihar
DESK: सोनू निगम बीती रात मुंबई के एक म्यूजिक इवेंट में शामिल हुए थे। जहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए धक्का-मुक्की की गई है। जिसके बाद सोनू निगम ने चेंबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, सोनू निगम मुबंई के चेंबूर इलाके में चेंबूर फेस्टिवल में फिनाले में शामिल हुए थे। सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे तभी का मामला है। इस मारपीट का आरोप उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगा है। बताया जा रहा है कि पहले विधायक के बेटे ने सोनू निगम के मैनेजर सायरा संग के साथ बदतमीजी करी, जिसके बाद सानू निगम स्टेज से उतर रहे थें तो पहले विधायक के बेटे ने सोनू निगम के बॉडीगार्ड को धक्का दिया उसके बाद उसने सिंगर को भी धक्का मारा। आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर बताया जा रहा था।
इस मामले को लेकर डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत का कहना है, “लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम लाइव कॉन्सर्ट के बाद मंच से नीचे आ रहे थे उसी दौरान एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। जिसकी सिंगर ने आपत्ति जताई तो उसने सोनू निगम और उनके दो साथियों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इस दौरान उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं। आरोपी विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटा स्वप्निल फटेरपेकर है।
वहीं, इस मामले के बारे में सानू निगम ने कहा कि, मैं कंसर्ट के बाद स्टेज से नीचे आ रहा था तभी एक लड़के ने मुझे पकड़ लिया।जब मुझे बचाने के लिए हरि और रब्बानी आए तो उसने उनको धक्का दे दिया, मैं सीढ़ियों से नीचे गिर गया। मैंने इसकी शिकायत दर्ज कराई ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने की कोशिश ना करे।
बता दें कि, कॉन्सर्ट के आयोजक की तरफ से ट्वीट कर सोनू निगम से माफी मांगी गई है। आयोजक ने ट्वीट कर लिखा कि, "सोनू निगम स्वस्थ हैं. ऑर्गेनाइजेशन की टीम की ओर से हमने ऑफिशियली सोनू सर और उनकी टीम से अप्रिय घटना के लिए माफी मांगी है. प्लीज किसी भी बेसलेस अफवाहों और मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने वालों पर विश्वास न करें."